शकरपुर में सोने की चेन झपटमारी करने वाला बदमाश पकड़ा, पुलिस ने पीड़िता की चेन कराई बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 59 वर्षीय महिला से सोने की चेन झपटने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है, जिसने आर्थिक तंगी के चलते वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़िता की सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

घटना 23 जुलाई की रात करीब 9 बजकर 45 मिनट की है, जब अरुणा पार्क, शकरपुर के पास खरीदारी करके लौट रही श्रीमती आराधना पर आरोपी ने झपट्टा मारा। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला लेकिन जल्दबाजी में अपनी चप्पल वहीं छोड़ गया। पीड़िता की शिकायत पर शकरपुर थाने में मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई।

एसएचओ शकरपुर की देखरेख में एसआई अनुभव, एचसी अनुराग, एचसी राहुल, कांस्टेबल नवीन और नितिन की टीम बनाई गई। टीम ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लोकल इंटेलिजेंस के जरिये आरोपी का सुराग जुटाया। जांच के दौरान गौतम कुमार को शकरपुर की ही एक मोबाइल शॉप से दबोच लिया गया, जहां वह हाल ही में काम पर लगा था। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की और बताया कि पैसों की कमी के चलते उसने सुनसान इलाके में अकेली महिला को निशाना बनाकर झपटमारी की थी।

गौतम कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला है और दिल्ली में लक्ष्मी नगर इलाके में रहता है। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और पेंटर का काम करता था। हाल ही में उसने एक मोबाइल शॉप पर काम शुरू किया था लेकिन कम आमदनी की वजह से उसने अपराध का रास्ता चुन लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 15–20 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद कर पीड़िता को लौटाई है।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के वक्त सुनसान जगहों पर अकेले जाने से बचें और कीमती सामान दिखाकर न चलें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और आपात स्थिति में 112 नंबर डायल करें।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार