शस्त्र समेत अपराधी गिरफ्तार, सीलमपुर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में सीलमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक हथियारबंद अपराधी को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से कोई बड़ी वारदात टल गई है।

29 जुलाई की रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर इंस्पेक्टर पंकज कुमार के नेतृत्व में एचसी आमिर, नवनीश, दिनेश और मनीष की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें इनपुट मिला कि चौहान बांगर पुलिया के पास एक संदिग्ध हथियारबंद व्यक्ति मौजूद है। टीम ने तुरंत इलाके को घेर कर छानबीन शुरू की और मुखबिर की निशानदेही पर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मुज़म्मिल पुत्र मंसूर मिर्ज़ा, निवासी जाफराबाद (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर मुज़म्मिल के पास से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में मुज़म्मिल ने न सिर्फ अपना जुर्म कबूल किया बल्कि हथियार के स्रोत के बारे में भी खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस वारदात में होना था।

  • Leema

    Related Posts

    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    नई दिल्ली। जिला बार काउंसिलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की…

    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 6 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में इंस्पेक्टर और एसीपी रैंक के अधिकारियों के लिए दूसरा एडवांस ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया। दोपहर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    • By Leema
    • December 8, 2025
    जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    • By Leema
    • December 8, 2025
    250 से अधिक अफसरों को डिजिटल जांच के आधुनिक टूल्स की ट्रेनिंग

    दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: 34 मुकदमों में वांछित इंटरस्टेट कुख्यात अपराधी संजय उर्फ झल्लू पंजाब से गिरफ्तार

    खेल के मैदान से प्रकृति की पुकार—यमुना ट्रॉफी बनी पर्यावरण जागरूकता का सबसे बड़ा मंच

    • By Leema
    • December 7, 2025
    खेल के मैदान से प्रकृति की पुकार—यमुना ट्रॉफी बनी पर्यावरण जागरूकता का सबसे बड़ा मंच

    भगवान के घर कोई बड़ा नहीं, सब समान : विजय गौड़ वरिष्ठ समाजसेवी

    • By Leema
    • December 7, 2025
    भगवान के घर कोई बड़ा नहीं, सब समान : विजय गौड़ वरिष्ठ समाजसेवी