शालीमार बाग में गांजा सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, 1.264 किलो गांजा बरामद

दिल्ली। नॉर्थ-वेस्ट जिले की शालीमार बाग थाना पुलिस ने इलाके में सक्रिय एक ड्रग सप्लायर को धर दबोचा है। आरोपी के पास से 1.264 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान कुलजीत के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों से गांजे की अवैध सप्लाई में जुटा हुआ था और अलग-अलग इलाकों में मांग के मुताबिक नशा पहुंचा रहा था।

पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई को एचसी अमित और कांस्टेबल कृष्णन शालीमार बाग इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाइडरपुर गांव में एक युवक सफेद पॉलिथीन लिए संदिग्ध हालात में घूमता नजर आया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसकी तलाशी में पॉलिथीन में गांजा मिला। आरोपी ने मौके पर ही अपना नाम कुलजीत बताया और कबूल किया कि वह जल्दी पैसे कमाने के लालच में गांजे की तस्करी करने लगा था। वह दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से गांजा लाकर मांग के मुताबिक ग्राहकों को बेचता था।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के और सदस्य भी पकड़े जाएंगे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन