शाहदरा ज़िला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार


शाहदरा ज़िला पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए गश्त के दौरान एक संदिग्ध को धर दबोचा। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल उमेश रात करीब 12:45 बजे सी.आर. मॉल, सीबीडी ग्राउंड के पास गश्त पर थे। उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दोनों ने उसे पकड़ लिया।


पूछताछ में उसकी पहचान 50 वर्षीय नदिम्मुद्दीन के रूप में हुई, जो जाफराबाद, सीलमपुर का रहने वाला है। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। मौके पर सूचना मिलने के बाद एएसआई शोकेंद्र और हेड कांस्टेबल परमेंदर भी मौके पर पहुंचे। आरोपी के खिलाफ आनंद विहार थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह अवैध हथियार अपने पड़ोस में रहने वाले ‘अखिल मामा’ से खरीदा था, जिसकी पांच साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नदिम्मुद्दीन एक आदतन अपराधी है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन