शाहदरा में मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोचा

दिल्ली के रोहताश नगर मुख्य बाजार में देर रात मोबाइल स्नैचिंग की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई जब गश्त पर मौजूद शाहदरा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। 10 अप्रैल की रात करीब 10:45 बजे, पीड़िता पल्लवी जैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया और भागने लगे।

लेकिन मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल विवेक तोमर और कांस्टेबल मनोज ने तुरंत पीछा शुरू किया और बदमाशों की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। एक आरोपी अंधेरे में भाग निकला, लेकिन दूसरा पकड़ा गया, जिसकी पहचान शाहजाद (24) निवासी सीलमपुर के रूप में हुई है।

पकड़े गए आरोपी की बाइक जाँच में चोरी की निकली, जो 1 अप्रैल को जामा मस्जिद थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। आरोपी पहले भी लूट और आर्म्स एक्ट के तहत तिहाड़ जेल जा चुका है और उस पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल आरोपी एक दिन की पुलिस रिमांड पर है और उसके साथी की तलाश जारी है। शाहदरा पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई ने एक और वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक दिया।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व