शाहबाद डेयरी मर्डर केस में दस महीने बाद बड़ी कामयाबी, फरार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहबाद डेयरी इलाके में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में 10 महीने से फरार चल रहे आरोपी क्षेत्रपाल उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर 28 वर्षीय सनी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप है।

30 जून 2024 को शाहबाद डेयरी निवासी सनी को गंभीर हालत में बीएसए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी क्षेत्रपाल समेत कुल 10 लोगों ने आपसी रंजिश के चलते सनी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्रपाल को शाहबाद डेयरी के सुनेहरी चौक के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्रपाल आठवीं कक्षा तक पढ़ा था और आर्थिक तंगी के चलते मजदूरी करने लगा था। गलत संगत में पड़कर उसने जुर्म की राह पकड़ ली।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ