सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सान्निध्य में 93 जोड़ों का पावन परिणय संस्कार

पिंपरी, पुणे, 28 जनवरी 2025: महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के समापन के बाद, पिंपरी स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म ग्राउंड में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 93 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति में इस समारोह ने आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।

सतगुरु माता जी ने नवविवाहितों को सम्मान, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जीवन जीने का आशीर्वाद दिया और सादगीपूर्ण विवाह संस्कार को अपनाने के लिए उनके परिवारों की सराहना की। इस अवसर पर पारंपरिक जयमाला के साथ सांझा-हार पहनाने की निरंकारी विधि का पालन किया गया, और निरंकारी लावों का पाठ किया गया, जिससे गृहस्थ जीवन के आदर्श मूल्यों को समझाया गया।

इस आयोजन में महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना समेत विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी वर-वधू शामिल हुए। विवाह के उपरांत समागम स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी परिजनों और संगत ने सहभागिता की।

विशेष रूप से, इस विवाह में उच्च शिक्षित वर-वधुओं का समावेश देखने को मिला। कई परिवार जो भव्य आयोजन कर सकते थे, उन्होंने निरंकारी पद्धति को अपनाकर सादा विवाह का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह आयोजन जाति-धर्म की सीमाओं को तोड़ते हुए समानता और एकत्व का संदेश दे रहा था, जो निरंकारी मिशन की मूल भावना को दर्शाता है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी