सफदरजंग अस्पताल ने पहली बार CAR-T थेरेपी से कैंसर का सफल इलाज किया

नई दिल्ली।
सफदरजंग अस्पताल और VMMC ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार चिमेरिक एंटीजन रिसेप्टर टी-सेल (CAR-T) थेरेपी के जरिए कैंसर का सफल इलाज किया गया। यह अत्याधुनिक इम्यूनोथेरेपी तकनीक मरीज के खुद के टी-सेल को जेनेटिकली मॉडिफाई करके कैंसर कोशिकाओं को खत्म करती है।

इस ऐतिहासिक इलाज का नेतृत्व मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. संदीप बंसल और मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. कौशल कालरा ने किया। इस तकनीक का इस्तेमाल एक ऐसे मरीज पर किया गया था, जो रिफ्रैक्टरी नॉन-हॉजकिंस लिम्फोमा से पीड़ित था। डॉ. कालरा ने बताया कि मरीज ने इस थेरेपी को अच्छी तरह सहन किया है, जो सभी के लिए एक उत्साहजनक परिणाम है।

सफदरजंग अस्पताल, PGI चंडीगढ़ और AIIMS नई दिल्ली के बाद, उत्तर भारत का तीसरा सरकारी संस्थान बन गया है, जिसने CAR-T थेरेपी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह उपलब्धि भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र में कैंसर के जटिल मामलों के इलाज के लिए एक नई उम्मीद जगाती है।

अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संदीप बंसल ने कहा कि यह सफलता उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस तकनीक के जरिए कैंसर मरीजों के लिए बेहतर और जीवनरक्षक इलाज का एक नया रास्ता खुला है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन