सब्ज़ी मंडी पुलिस ने भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर को परिवार से मिलाया

नई दिल्ली, 8 जुलाई 2025:
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन मिलाप के तहत उत्तर जिला के सब्ज़ी मंडी थाने की टीम ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ 15 वर्षीय लड़के को उसके परिवार से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है। यह घटनाक्रम बीती रात लगभग 11:30 बजे उस वक्त सामने आया जब बरफखाना चौक पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने देखा कि कुछ लोग एक परेशान लड़के से उसका पता पूछने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह बोल और सुन नहीं पा रहा था।

लड़के की हालत समझते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे थाने लाकर न सिर्फ उसकी देखभाल की, बल्कि उसे खाने के लिए बिस्किट और आइसक्रीम भी दी जिससे उसका डर थोड़ा कम हुआ। इस दौरान एएसआई सत्यपाल सिंह ने सूझबूझ से काम लेते हुए लड़के को एक कागज़ और पेन दिया, जिस पर उसने एक मोबाइल नंबर लिखा। जब उस नंबर पर कॉल की गई, तो फोन उसके पिता प्रकाश साहनी ने उठाया, जो कपाशेड़ा में एक चाय की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शाम को दुकान से अचानक लापता हो गया था और वे परिवार समेत उसे ढूंढ रहे थे।

करीब 1:30 बजे रात को जब पिता थाने पहुंचे और अपने बेटे को सुरक्षित देखा, तो उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर सुकून था। जरूरी पूछताछ और पहचान के बाद पुलिस ने लड़के को परिवार को सौंप दिया।

इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई से न केवल एक परिवार को उसका बेटा वापस मिला, बल्कि एक संभावित अपराध भी टल गया। सब्ज़ी मंडी पुलिस की यह पहल निस्संदेह दिल्ली पुलिस के संवेदनशील और जिम्मेदार चेहरे को दर्शाती है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन