सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में पुलिस ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर यात्रियों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो ऑटो में सवार होकर लोगों को निशाना बनाते थे।

मामला 12 मार्च का है, जब दरभंगा से दिल्ली आए एक यात्री को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से ऑटो में बैठाकर आरोपियों ने पहले भरोसे में लिया और फिर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर सुरक्षा जांच के नाम पर उससे नकदी और एटीएम कार्ड ले लिया। बाद में आरोपी कार्ड बदलकर फरार हो गए और खाते से हजारों रुपये निकाल लिए।

शिकायत मिलने के बाद कमला मार्केट थाने की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए ऑटो की पहचान की, जिसका नंबर छिपाने की कोशिश की गई थी। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फतेहपुर बेरी इलाके में छापा मारकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाता था। आरोपी पहले सवारी बनकर भरोसा जीतते थे, फिर फर्जी जांच के बहाने एटीएम कार्ड और पिन हासिल कर लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य संभावित मामलों की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व