“सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” का ऐतिहासिक शुभारंभ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाएं शुरू कीं

नई दिल्ली। राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” अभियान का शुभारंभ करते हुए महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चार महत्वाकांक्षी योजनाएं लॉन्च कीं। इस अवसर पर उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और कई मंत्री एवं हजारों लाभार्थी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने दिल्ली सरकार की ‘लखपति बिटिया योजना’, ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ के तहत डीबीटी हस्तांतरण, ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ और होली-दीवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना की शुरुआत की। ‘मेरी पूंजी, मेरा अधिकार’ अभियान के तहत 40,642 पात्र बालिकाओं के खातों में 100.25 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। राष्ट्रपति ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा जब महिलाएं आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित हों। उन्होंने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की समान भागीदार बताते हुए समाज से बेटियों को शिक्षित और सुरक्षित माहौल देने की अपील की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ योजनाओं का शुभारंभ नहीं, बल्कि जन्म से आत्मनिर्भरता तक बेटी की पूरी यात्रा को सुरक्षित करने का संकल्प है। नई ‘लखपति बिटिया योजना’ के तहत जन्म से लेकर स्नातक या व्यावसायिक डिप्लोमा तक 61 हजार रुपये चरणबद्ध जमा किए जाएंगे, जो ब्याज सहित 21 वर्ष की आयु तक लगभग 1.25 लाख रुपये हो जाएंगे। इस योजना में बाल देखभाल संस्थानों में रह रहीं बच्चियों को भी शामिल किया गया है और सरकार अभिभावक की भूमिका निभाएगी।

‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ को महिलाओं की गरिमा और सुरक्षित आवाजाही का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्ड डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के साथ भविष्य में मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन में भी उपयोगी होगा, जो ‘वन नेशन–वन कार्ड’ विजन के अनुरूप है। इसके अलावा राशन कार्ड धारक परिवारों को होली और दीवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे घरेलू खर्च में राहत मिलेगी।

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इसे दिल्ली में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और गरिमा के चार स्तंभों पर आधारित ये योजनाएं लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

समारोह के अंत में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ‘सशक्त नारी’ से ‘समृद्ध दिल्ली’ और ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।

  • Leema

    Related Posts

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    ( के.आर. मंगालम विश्वविद्यालय ने “भूमि सुपोषण फॉर वन हेल्थ” पहल का आयोजन कर मिट्टी और मानव स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया इस कार्यक्रम में लगभग 200प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें…

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ सीआर पार्क स्थित काली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद