साइबर सेल ने दो शातिर ठगों को दबोचा, ₹10.64 लाख की ऑनलाइन ठगी का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल (दक्षिण-पश्चिम जिला) ने बैंक अधिकारी बनकर फोन पर लोगों को ठगने वाले दो शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने फर्जी कॉल के जरिए शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 10 लाख 64 हजार रुपये उड़ा लिए थे। पुलिस ने इनके पास से छह स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं, जिनमें ठगी में इस्तेमाल किए गए कॉलिंग डिवाइस और बिलडेस्क एप्लीकेशन चलाने वाला डिवाइस शामिल है।

मामला 30 जून 2025 का है, जब शिकायतकर्ता को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया और चेक बाउंस होने का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा। लिंक में एक .APK फाइल थी, जिसे इंस्टॉल करते ही शिकायतकर्ता के बैंक अकाउंट का एक्सेस आरोपियों को मिल गया। थोड़ी ही देर में शिकायतकर्ता के दो फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़कर करीब 10 लाख रुपये उड़ा लिए गए और 48,600 रुपये गूगल एड्स में खर्च कर दिए गए। ओटीपी भी डाइवर्ट कर दिए गए ताकि किसी को भनक न लगे।

जांच में पता चला कि ठगों ने चोरी की रकम पहले बिलडेस्क के जरिए एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर की, फिर एटीएम और गिफ्ट कार्ड्स के जरिए पैसे निकाल लिए। टेक्निकल सर्विलांस के बाद पुलिस को झारखंड के धनबाद में आरोपियों की लोकेशन मिली। इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार, एचसी संजय, एचसी मनोज, एचसी सचिन और कांस्टेबल रवि की टीम ने कई दिन तक रेकी कर छापेमारी की।

आखिरकार आरोपी शंकर दान को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। उसके बताए अनुसार दूसरा आरोपी प्रदीप कुमार दान पश्चिम बंगाल के तारापीठ से पकड़ा गया, जिससे दो फोन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि शंकर दान अमेज़न पे से लोगों के मोबाइल नंबर निकालता था और फिर बैंक अधिकारी बनकर कॉल करता था। वो व्हाट्सऐप पर फर्जी .APK फाइल भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट तक पहुंच बना लेता था। ठगी के पैसों का आधा हिस्सा शंकर खुद रखता था, जबकि प्रदीप बिलडेस्क ऐप से रकम ट्रांसफर करने में मदद करता था और 20% कमीशन लेता था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी साइबर ठगी और हत्या के मामलों में शामिल रह चुके हैं। शंकर ने इस ठगी से मोटरगाड़ी और महंगे सामान खरीदे थे और ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। फिलहाल पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    नई दिल्ली, 15 जुलाई। राजधानी में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से द्वारका जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन चक्र’ के तहत महज 72 घंटे…

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (साउथ वेस्टर्न रेंज) ने कुख्यात मंजीत महल गैंग के सक्रिय सदस्य एवं ₹20,000 के इनामी बदमाश लोकेश उर्फ सूर्या को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित लेडीज स्पेशल इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क शुरू करेगी- डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार