साउथ-वेस्ट जिला पुलिस ने एक महीने में 142 लापता बच्चों और लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया

नई दिल्ली। साउथ-वेस्ट जिला पुलिस ने अपनी संवेदनशीलता और समर्पण से एक बार फिर मिसाल पेश की है। ऑपरेशन मिलाप के तहत जुलाई महीने में पुलिस ने 142 लापता लोगों को तलाश कर सुरक्षित उनके परिवारों से मिलवाया है। इनमें 61 बच्चे और 81 वयस्क शामिल हैं।

पुलिस की टीमों ने जैसे ही किसी बच्चे या व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली, तुरंत तलाश शुरू कर दी। लोकल पूछताछ से लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक, ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन—हर जगह फोटो दिखाकर सुराग जुटाए गए। बस ड्राइवर, कंडक्टर और स्थानीय विक्रेताओं से भी पूछताछ की गई। वहीं, आसपास के थानों और अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाले गए ताकि किसी भी सुराग को नज़रअंदाज न किया जाए।

इस दौरान कपाशेरा, सागरपुर, पालम विलेज, वसंत कुंज साउथ, दिल्ली कैंट, किशनगढ़, वसंत कुंज नॉर्थ, आरके पुरम, एसजे एनक्लेव, वसंत विहार, सरोजिनी नगर और साउथ कैंपस थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में ऑपरेशन चलाकर बच्चों और वयस्कों को सकुशल ढूंढ निकाला। अकेले एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने ही 22 बच्चों को तलाश कर परिवारों को सौंपा।

साल की शुरुआत से अब तक साउथ-वेस्ट जिला पुलिस ने कुल 801 लापता लोगों को ढूंढा है, जिनमें 258 नाबालिग और 543 वयस्क शामिल हैं।

ऑपरेशन मिलाप के जरिए पुलिस ने न सिर्फ गुमशुदा लोगों को ढूंढा, बल्कि कई परिवारों में फिर से खुशियां लौटाई हैं। डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी निष्ठा से काम कर रही है और भविष्य में भी ऑपरेशन मिलाप जैसी मुहिम जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    जब भी मंच पर ऐसा कलाकार आता है, जिसकी उपस्थिति मात्र से दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो समझ लीजिए कि वह केवल कलाकार नहीं, बल्कि लोगों के…

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    नई दिल्ली। देशभर में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की औपचारिक घोषणा दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक में की गई। अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    ठहाकों का बेताज बादशाह: राजीव मल्होत्रा — जिनके मंच पर आते ही गूंज उठती है हँसी की दुनिया

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    गौ सम्मान आह्वान अभियान का तीसरा चरण घोषित, 51 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का लक्ष्य

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    दोहरे हत्याकांड का वांछित आरोपी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, नौ आपराधिक मामलों में रहा है शामिल

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’