सीमापुरी में शहादरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 106 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

शहादरा जिले की एएनटीएफ टीम ने सीमापुरी इलाके में गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 106 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शेख रजव अली उर्फ रोज अली के रूप में हुई है, जो नई सीमापुरी का निवासी है।

घटना 29 अप्रैल की है, जब पुलिस टीम 70 फुट रोड, नई सीमापुरी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। तभी एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन फिसल कर गिर गया और टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक काले पॉलिथीन बैग में हेरोइन बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह मजदूरी करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते नशे के कारोबार में जुड़ गया। वह एक सप्लायर से स्मैक लेकर छोटे स्तर पर बेचने लगा। पुलिस को उसके जरिए सप्लायरों की जानकारी भी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी जारी है।

सीमापुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    सहयोग दिल्ली (रजि.) के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जैन ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को एक महत्वपूर्ण जनहित सुझाव भेजते हुए मांग की है कि ब्लड रिलेशन…

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 13 जुलाई। द्वारका जिला पुलिस ने ‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े स्टॉकिंग रैकेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    ब्लड रिलेशन एवं पति-पत्नी के बीच संपत्ति की गिफ्ट डीड पर स्टाम्प ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क समाप्त अथवा नाममात्र करने की मांग

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस ने अवैध शराब के बड़े रैकेट का किया भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    दिल्ली में कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    द्वारका पुलिस की सटीक सूचना पर कार्रवाई, छह साल पुराने छेड़छाड़ के मामले का आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली दंगों के दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध: पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा

    दिल्ली दंगों के दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध: पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, आईपीएस ने किया ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी, आईपीएस ने किया ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ