गैंगस्टरों का हमला: स्पेशल जज ने चौकी में शरण लेकर बचाई जान

नोएडा
कुख्यात गैंगस्टर रवि काना के बड़े भाई हरेंद्र प्रधान की हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुनाने वाले गौतम बुद्ध नगर के अपर जिला न्यायाधीश डॉक्टर अनिल कुमार पर हमले की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि सुंदर भाटी गैंग से जुड़े पांच बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया और उन्हें धमकाने का प्रयास किया। यह घटना अलीगढ़ जनपद के खैर थाना क्षेत्र में हुई, जब न्यायाधीश अनिल कुमार नोएडा जा रहे थे।

14 दिन पहले हुई इस घटना के दौरान न्यायाधीश ने खुद को घिरा हुआ महसूस किया और जान बचाने के लिए सोफा पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 9 नवंबर को खैर थाने में मामला दर्ज कराया। अलीगढ़ पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, डॉक्टर अनिल कुमार फिलहाल फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) पद पर कार्यरत हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सुंदर भाटी गैंग के शामिल होने की संभावना जताई गई है, क्योंकि घटना से ठीक 6 दिन पहले ही भाटी को सोनभद्र जेल से रिहाई मिली थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के दिन सुंदर भाटी की लोकेशन कहां थी। हालाँकि, अलीगढ़ में भाटी गैंग का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

29 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे घटी इस घटना के बाद, न्यायाधीश ने सोफा चौकी प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी को जानकारी दी थी। खैर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया को भी फोन पर सूचना दी गई। लेकिन उस वक्त न्यायाधीश ने सिर्फ कार रोकने का प्रयास होने का शक जताया था और कोई तहरीर नहीं दी थी। अब उन्होंने हमले की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में पुलिस सफेद रंग की बोलेरो जीप की तलाश कर रही है, जिसका नंबर अधूरा होने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है। राजमार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता हरेंद्र नागर और उनके गनर की हत्या मामले में डॉक्टर अनिल कुमार ने 2021 में सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद, 23 अक्टूबर को भाटी को सोनभद्र जेल से रिहा किया गया, जिसके कुछ दिन बाद यह घटना सामने आई।

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन