स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित और कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी से ज्योति नगर थाना क्षेत्र में हुई रात के समय की दो चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक स्पेशल स्टाफ की टीम इलाके में सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी। इसी दौरान 6 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम ने ज्योति नगर इलाके में छापेमारी कर दो आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकबर उर्फ जुबेर उर्फ असलम उर्फ राजा यामीन उर्फ जमील (42) निवासी मुस्तफाबाद और हुस्ने आलम उर्फ शाहने आलम उर्फ चुने आलम (45) निवासी न्यू मुस्तफाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घरों में सेंध लगाने के औजार और वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सामान भी बरामद किया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ज्योति नगर इलाके में रात के समय हुई दो चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन