जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य को बताया वजह

नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। 74 वर्षीय धनखड़ ने ‘चिकित्सा सलाह’ का हवाला देते हुए अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की बात कही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा कि वह संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति के साथ सहज और सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहे, जिसके लिए वह उनके अत्यंत आभारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और संसद के सभी सदस्यों को भी उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने हेतु, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहा हूं।”

Leema

Related Posts

सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार