हरियाणा में बिकने वाली अवैध देसी शराब की बड़ी खेप दिल्ली में पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट दिल्ली की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग ऑपरेशनों में पुलिस ने कुल 3000 क्वार्टर और 14 हाफ बोतल देसी शराब जब्त की है, जो सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए थी। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक ईको कार और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

कपाशेड़ा थाना, एंटी स्नैचिंग सेल और AATS की संयुक्त टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर इन तीनों आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा। पहला आरोपी अंकित, एक ईको कार में शराब लेकर मोटी बाग की ओर जा रहा था, जिसे RTR रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 2500 क्वार्टर शराब बरामद हुई। दूसरा आरोपी सतीश, झरेड़ा गांव के पास स्कूटी से शराब की सप्लाई कर रहा था। उससे 230 क्वार्टर शराब बरामद हुई। तीसरे आरोपी सुनील के पास से 270 क्वार्टर और 14 हाफ बोतल शराब बरामद की गई।

इन तीनों के खिलाफ संबंधित थानों में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब इनसे जुड़े सप्लाई नेटवर्क और स्रोत की भी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद