हरियाणा में CID का नाम बदलकर ‘स्टेट इंटेलिजेंस विंग’ करने की मांग

हरियाणा के वरिष्ठ वकील और कानूनी विश्लेषक हेमंत कुमार ने हरियाणा सरकार को सीआईडी (Criminal Investigation Department) का नाम बदलकर ‘स्टेट इंटेलिजेंस विंग’ करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने हरियाणा पुलिस एक्ट, 2007 के सेक्शन 16 का हवाला देते हुए कहा कि कानून में सीआईडी का जिक्र नहीं है। इसके स्थान पर ‘स्टेट इंटेलिजेंस विंग’ और ‘स्टेट क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग’ का उल्लेख किया गया है।

वकील हेमंत ने कहा कि सीआईडी न तो एक अलग विभाग है और न ही इसका कार्य आपराधिक मामलों की जांच करना है। इसका कार्य केवल खुफिया जानकारी जुटाना, उसका विश्लेषण करना और उसे उचित माध्यम से प्रसारित करना है, जबकि आपराधिक जांच का कार्य स्टेट क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग के अंतर्गत आता है।

उन्होंने बताया कि ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित सीआईडी अब राज्यों में अलग-अलग कार्य करती है। पंजाब में इसे ‘इंटेलिजेंस विंग’ कहा जाता है, जबकि केंद्र सरकार का ‘इंटेलिजेंस ब्यूरो’ खुफिया कार्यों के लिए जिम्मेदार है।

हेमंत कुमार ने पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार को कई बार इस विषय में पत्र लिखा है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि हरियाणा में सीआईडी का नाम बदलकर ‘स्टेट इंटेलिजेंस विंग’ करना जरूरी है ताकि यह हरियाणा पुलिस एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप हो।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ