हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 मई से हर शनिवार ‘जन शिकायत समाधान कैंप’ लगाने के निर्देश दिए हैं। इन कैंपों में राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राशन वितरण में गड़बड़ी पर सख्त नाराजगी जताते हुए भ्रष्ट डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं और पूरी सप्लाई व्यवस्था में जवाबदेही तय करने को कहा है। साथ ही पारदर्शिता बढ़ाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड, क्यूआर कोड और डिजिटल सिस्टम लागू करने पर जोर दिया गया।

सरकार ने ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना को भी मजबूत करने और नए लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। वहीं दीपावली तक सभी पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए पंजीकरण अभियान तेज किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार का फोकस सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक उनका सही लाभ पहुंचाना है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन