हाशिम बाबा गैंग का शूटर असद अमीन गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

दिल्ली की सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हाशिम बाबा गैंग के सक्रिय शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असद अमीन (23), पुत्र बाबुद्दीन, निवासी जाफराबाद, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।

यह कार्रवाई 26 अगस्त को हुई, जब एसआई नवीन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गैंग का शूटर बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन के पास एसबीआई बैंक बस स्टैंड के आसपास आने वाला है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से अवैध हथियार मिला और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह हाशिम बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य है और इस समय वह गोपालपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के गंभीर मामले में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि असद 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद जूते-चप्पल बनाने का काम करता था। लेकिन जल्द पैसा और शानो-शौकत की लालसा में वह अपराध की दुनिया में उतर गया और अपने करीबी साथी अनस के जरिए हाशिम बाबा गैंग से जुड़ गया।

उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं जिनमें 2023 और 2024 में आर्म्स एक्ट के मामले, कृष्णा नगर में दर्ज एक मामला और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मामला शामिल है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह ने टीम की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को तोड़ने में एक अहम कदम है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी