अंतरराज्यीय हथियार और जाली नोट तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ट्रांस यमुना रेंज) ने हथियारों और जाली नोटों की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले बड़े गिरोह को ध्वस्त करते हुए पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना और एक महिला तस्कर भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 68 जिंदा कारतूस, 4 लाख 10 हजार रुपये के जाली नोट और तीन कारें, जिनमें एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो भी है, बरामद की हैं।

स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियार और बिहार के सिवान से जाली नोट दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किए जा रहे हैं। इसी इनपुट पर इंस्पेक्टर राहुल कुमार और इंस्पेक्टर विनीत कुमार तेवतिया की टीम ने एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट की निगरानी में ऑपरेशन चलाया और कड़ी निगरानी के बाद एक-एक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सबसे पहले मथुरा निवासी रवि ठाकुर को 6 जुलाई को पकड़ा गया, जिसके पास से 5 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए। रवि की निशानदेही पर गुरुग्राम से योगेश फोगाट को पकड़ा गया, जिसके पास से एक पिस्तौल मिली। योगेश से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह इलाके के अपराधियों को हथियार सप्लाई करता था। इसके बाद सोनिपत से कुलदीप उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक पिस्तौल और 35 कारतूस समेत बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो बरामद हुई।

गिरोह में शामिल महिला तस्कर मीरा को मथुरा से पकड़ा गया, जिसके घर से 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आखिरकार गिरोह के सरगना सम्सु खान उर्फ रेहान को फिरोजाबाद में दबोचा गया, जिसके ठिकाने से 3 पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस और 4.10 लाख रुपये के नकली नोट मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह सोशल मीडिया पर कोड वर्ड्स के जरिए नेटवर्क चलाता था और हर सदस्य सप्लाई पर मोटा कमीशन लेता था।

पुलिस के मुताबिक रवि ठाकुर पहले ऑटो चलाता था लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लालच में हथियारों की तस्करी में उतर गया। योगेश फोगाट पहले भी हत्या के प्रयास के केस में जेल जा चुका है। कुलदीप ने रेलवे की नौकरी छोड़कर हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी थी और अपनी स्कॉर्पियो को बुलेटप्रूफ तक बनवा लिया था। मीरा अपने पति से अलग रहने के दौरान सम्सु खान के संपर्क में आई और उसके इशारे पर हथियारों की सप्लाई करने लगी। सरगना सम्सु खान फिलहाल कई राज्यों की पुलिस को पहले से ही वांछित है और बंगाल में रहकर सोशल मीडिया से गिरोह चलाता था।

फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े बाकी सदस्यों और सप्लाई चैन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि पूरे गिरोह का जड़ से सफाया किया जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी