अक्षरधाम के पास चेन स्नैचर दबोचा, देसी कट्टा और चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार

दिल्ली के पूर्वी जिले की न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी के साथी की तलाश जारी है।

न्यू अशोक नगर इलाके में लगातार दो चेन स्नेचिंग की वारदातों के बाद पुलिस ने गश्त और चेकिंग तेज की थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर शक हुआ जो ब्लैक-ब्लू पल्सर बाइक पर वारदात को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया।

30 जून की शाम जैसे ही संदिग्ध उसी बाइक पर नजर आए, पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। खुद को घिरा देखकर दोनों बदमाशों ने यू-टर्न लिया और गलत रास्ते से भागने लगे, इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई और दोनों आरोपी एक कुएं में कूद गए। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुजारी उर्फ विजय (40) निवासी शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने अपराध का रास्ता चुना और अपने साथी राकेश के साथ मिलकर कई इलाकों में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया। बरामद बाइक चोरी की थी और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

फरार आरोपी राकेश की तलाश जारी है। पुलिस ने पुजारी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी है ताकि उससे और खुलासे किए जा सकें। पूर्वी जिला पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर वे किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें या आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ