अफगानिस्तान के उद्योग मंत्री ने किया बिहार पवेलियन का दौरा, कला–संस्कृति और हैंडलूम उत्पादों की जमकर सराहना

नई दिल्ली, 19 नवंबर 2025:
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 में साझेदार राज्य बिहार पवेलियन ने बुधवार को खास मेहमानों का स्वागत किया। अफगानिस्तान सरकार के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अल्हाज नूरूद्दीन अजीजी अपने 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पवेलियन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार संग्रहालय की प्रदर्शनी, मिथिला पेंटिंग और पवेलियन की दीवारों पर सजी लोक कला का अवलोकन किया।
वहां मौजूद कला और संस्कृति ने अफगान मंत्री को काफी प्रभावित किया और उन्होंने मिथिला पेंटिंग के साथ फोटो भी खिंचवाए। Bihar Government के उद्योग विभाग के अपर सचिव विनोद कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। पवेलियन निदेशक संजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन के हैंडलूम और हैंडमेड उत्पादों ने भी खूब आकर्षित किया।
स्टार्टअप “क्राफ्टेज” की अरोमा कैंडल्स—लिट्टी-चोखा, लड्डू, कपकेक और 200 से अधिक डिज़ाइनों वाली थीम कैंडल्स—लोगों की पहली पसंद बनीं।
वहीं गया की मांती देवी की हैंडमेड शुद्ध सिल्क कुर्तियाँ और साड़ियाँ भी आगंतुकों के बीच लोकप्रिय रहीं।

दूसरी ओर, जैसे ही मेला आम लोगों के लिए खुला, बिहार फूड स्टॉल पर भारी भीड़ उमड़ी। उद्योग विभाग द्वारा जीविका दीदियों को सौंपे गए इस स्टॉल पर दीदी की रसोई और श्रृष्टि फूड नाम से लिट्टी-चोखा, ठेकुआ, अनरसा और लौंगलता की खूब बिक्री हुई।

ट्रेड फेयर 2025 में बिहार ने एक बार फिर अपने हैंडीक्राफ्ट, उद्यमिता और स्वाद से देशभर के आगंतुकों पर मजबूत छाप छोड़ी।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व