आईएसबीटी आनंद विहार के पास तीन झपटमार गिरफ्तार, दो मोबाइल और ऑटो रिकवर

दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी के पास झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर स्नैचर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूर्वी जिले के पाटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से दो चोरी किए गए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो रिकवर हुआ है।

घटना 16 जून को उस समय हुई जब उत्तर प्रदेश के उन्नाव से दिल्ली आए एक व्यक्ति का फोन आईएसबीटी के पास झपट लिया गया। शख्स के शोर मचाने पर मौके पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी हरकत में आए और कुछ ही दूरी पर ऑटो को रोककर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू गुप्ता (37), महेश कुमार (46) और दीपक (27) के रूप में हुई है। तीनों नशे के आदी हैं और पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों की कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमर्शियल तीन पहिया…

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार