आरकेपुरम में स्कूटी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र की स्कूटी चोरी का मामला महज 12 घंटे में सुलझा लिया गया। दिल्ली पुलिस की सक्रियता से न सिर्फ स्कूटी बरामद हुई, बल्कि सरकारी दफ्तरों से चुराई गई एसी की तांबे की वायर और अन्य सामान भी आरोपियों के पास से मिला।

03 अप्रैल को छात्र ने पुलिस स्टेशन आरकेपुरम के सामने स्कूटी पार्क की थी, लेकिन पढ़ाई के बाद लौटने पर वह गायब थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध की पहचान हुई। व्हाट्सएप ग्रुप और मुखबिरों की मदद से उस किशोर को 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके साथी अमन उर्फ ढिंगर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि अमन नशे की लत के कारण आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया था। दोनों आरोपी आरकेपुरम की अंबेडकर बस्ती के रहने वाले हैं और स्कूल से ड्रॉपआउट हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की स्कूटी और सरकारी दफ्तरों से चुराई गई एसी की वायर समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लगातार हो रही चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। मामले की जांच आगे जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार