‘आराधना’ में संगीत और नृत्य की सुरमयी शाम, महान गुरुओं को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। मुक्तधारा–बंगा संस्कृति भवन, गोल मार्केट में साधक सेंटर ऑफ़ परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा ‘आराधना—म्यूज़िकल और डांस ट्रिब्यूट’ नामक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें संगीत और नृत्य के माध्यम से महान गुरुओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य की समृद्ध परंपरा को समर्पित रहा और गुरुओं पंडित रामाशीष पाठक तथा गुरु कुंदन लाल गंगानी के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।

संध्या में कथक के प्रख्यात कलाकार धीरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ तबला वादक योगेश गंगानी और पंडित राकेश कुमार पाठक की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। मंच पर वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पखावज, तबला, सारंगी, द्रुपद गायन और कथक नृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में देवाशीष पाठक, ऋषव आशीष पाठक और आशीष गंगानी ने पखावज पर अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया, जबकि मोहित गगनानी ने तबला वादन से सभी का मन जीत लिया। अंजना सिंह की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को भारतीय नृत्यशैली की गहराई से रूबरू कराया। वहीं डॉ. सुमीत आनंद पांडे ने द्रुपद गायन से सभागार में एक अनोखी आध्यात्मिक अनुभूति जगाई। सारंगी पर तनिष्क धौलपुरी और स्वर-हारमोनियम पर नवीन प्रसाद ने अपनी सरस प्रस्तुति से कार्यक्रम को और समृद्ध बनाया। प्रवीण परिहार के प्रभावी पढन्त ने मंचीय वातावरण को और सशक्त किया।

‘आराधना’ का मूल उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित गुरुओं के अमूल्य योगदान को सम्मान देना था। साधक सेंटर ऑफ़ परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स लंबे समय से युवा कलाकारों और साधकों के लिए मंच उपलब्ध कराता रहा है और यह कार्यक्रम उसी दिशा में उसकी प्रतिबद्धता का दर्पण बनकर सामने आया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला-प्रेमियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और संगीत–नृत्य की इस भावपूर्ण यात्रा में शामिल होते हुए गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन