ई-रिक्शा चोरी का पर्दाफाश: CCTV और इंसान इंटेलिजेंस से पकड़ा गया शातिर चोर


पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में ई-रिक्शा चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक ई-रिक्शा को बिना फिटनेस और लाइसेंस के चलते हुए पकड़ा, तो चालान काटकर वाहन को जब्त कर लिया गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

दरअसल, आरोपी ड्राइवर मोहम्मद नसर आलम (47), निवासी भवापुर, कौशांबी, गाज़ियाबाद, जब ई-रिक्शा को विवेक विहार PIT में जमा कराने के लिए जा रहा था, तभी उसने पुलिसकर्मी को गुमराह कर वाहन को यह कहकर रुकवा लिया कि रिक्शा खराब हो गया है। मौके का फायदा उठाकर वह जब्त किए गए ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गया।

इस वारदात के बाद पांडव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। SHO सत्य प्रकाश की देखरेख में बनी पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए लगभग 100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में ई-रिक्शा आनंद विहार ISBT, गाजीपुर सब्जी मंडी और मंडावली इलाके में घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत EDM मॉल, आनंद विहार के पास जाल बिछाया और आरोपी को चोरी के रिक्शा सहित धर दबोचा।

आरोपी नसर आलम सात बच्चों का पिता है और ई-रिक्शा चलाकर जीवनयापन करता था। वह अशिक्षित है और गांजा पीने की लत से ग्रस्त बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन