उत्तम नगर को मिलेगी हरियाली की नई सांस: सीएम रेखा गुप्ता ने अटल गार्डन का शिलान्यास किया


दिल्ली के घनी आबादी वाले उत्तम नगर क्षेत्र को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नजफगढ़ नाले के किनारे विकसित किए जाने वाले अटल गार्डन का शिलान्यास किया। हरियाली, आधुनिक सुविधाओं और सार्वजनिक उपयोग के लिहाज से यह गार्डन उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ‘लाइफलाइन’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जो न केवल क्षेत्रवासियों को खुली और स्वच्छ जगह उपलब्ध कराएगा, बल्कि प्रदूषण को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घनी आबादी वाले इलाकों में ऐसे सुव्यवस्थित और बहुउद्देशीय सार्वजनिक स्थलों की बेहद जरूरत है, जहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी सुकून के पल बिता सकें। उन्होंने कहा कि अटल गार्डन में बच्चों के लिए झूले, युवाओं के लिए ओपन जिम, बुजुर्गों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आधुनिक एम्फीथिएटर जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही फूड कोर्ट, पैदल मार्ग और छठ पूजा के लिए विशेष घाट भी विकसित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस गार्डन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और योगदान की याद दिलाएगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गार्डन में देसी प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की हरियाली बढ़ेगी और हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और इसे लोगों की अपेक्षाओं से भी अधिक सुंदर और उपयोगी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।

मुख्यमंत्री ने नजफगढ़ नाले से जुड़ी योजना की पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नाले के निरीक्षण के दौरान यह महसूस किया गया कि वर्षों की उपेक्षा के कारण इसकी स्थिति खराब हो चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नजफगढ़ नाले के समग्र सुधार के साथ-साथ उसके किनारे एक बड़े और आकर्षक पार्क के निर्माण का निर्णय लिया। इसके तहत नाले के दोनों ओर सड़क निर्माण की भी योजना है, जो आसपास के कई इलाकों को जोड़ने का काम करेगी। इसके अलावा उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक मेट्रो स्टेशन के नीचे सेंट्रल वर्ज के विकास का कार्य भी शुरू किया गया है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि लंबे समय से उत्तम नगर के लोग एक सुविकसित सार्वजनिक पार्क की मांग कर रहे थे, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। वर्तमान सरकार ने इस परियोजना को प्राथमिकता दी है और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले चार महीनों में यह क्षेत्र एक प्रमुख मनोरंजन और दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होगा।

अटल गार्डन लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जहां अमलताश, नीम, सिरस, गुलमोहर और आम सहित 6,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। गार्डन में 200 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, दो छठ घाट, ओपन जिम, फूड कोर्ट, पैदल पथ, सार्वजनिक मंच, शौचालय और सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड कक्ष बनाए जाएंगे। यह पार्क क्षेत्र के लाखों निवासियों के लिए स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक जीवन का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन