एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 282 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोकीन की तस्करी में लिप्त एक नाइजीरियन ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान डेविड लीन के रूप में हुई है, जो tilak nagar स्थित महावीर नगर इलाके में ड्रग्स की डिलीवरी देने आया था। आरोपी के पास से 282 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जो कि वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है।

सूचना के आधार पर ANTF की टीम ने जाल बिछाकर डेविड को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पिछले छह महीनों से एक ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है और ‘लियो’ नाम के एक अन्य नाइजीरियन नागरिक से ड्रग्स लेकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। डेविड भारत में साल 2015 में मेडिकल वीजा पर आया था और बाद में अवैध रूप से यहां रहने लगा। पहले वह सैलून, प्रॉपर्टी डीलिंग और अफ्रीकी किचन चलाता था लेकिन घाटे के बाद उसने ड्रग तस्करी शुरू कर दी।

गिरफ्तारी के बाद डेविड के पास से एक नकली साउथ अफ्रीकन पासपोर्ट भी बरामद हुआ है, जिसे वह लियो की मदद से बनवाया था। फिलहाल पुलिस इस पूरे ड्रग सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ड्रग्स के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    नई दिल्ली से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 1400 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर केंद्रीय…

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    नई दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला लिया है। अब अभिभावकों को किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी किसी एक तय दुकान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    • By Leema
    • April 30, 2026
    ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ की भव्य शुरुआत—1400 श्रद्धालुओं को लेकर स्पेशल ट्रेन रवाना, आस्था और संस्कृति का संगम

    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    • By Leema
    • April 30, 2026
    प्राइवेट स्कूलों पर सरकार का सख्त वार—किताबें-ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, गड़बड़ी पर टेकओवर तक की चेतावनी

    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद—गोगी गैंग से जुड़े 5 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल तक जब्त

    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    • By Leema
    • April 30, 2026
    दिल्ली में ‘बिहारी अस्मिता’ का कत्ल: पुलिस की गोली, खगड़िया का लाल और नफरत का वो आखिरी सवाल

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    • By Leema
    • April 29, 2026
    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार