कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेलों की झलक

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में इस बार उत्तराखंड की झांकी “सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल” थीम पर आधारित होगी। राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में प्रेसवार्ता के दौरान उत्तराखंड के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें खूब सराहा गया।

उत्तराखंड की झांकी में ऐपण कला, साहसिक खेल और पर्यटन को प्रमुखता दी गई है। झांकी के अग्र भाग में ऐपण कला को दर्शाती पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। ट्रेलर पार्ट में हिल साइक्लिंग, ट्रैकिंग, स्नो स्कीइंग, योगा और बंजी जम्पिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को शामिल किया गया है।

संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर झांकी के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तराखंड साहसिक खेलों का उभरता केंद्र बन रहा है।

गणतंत्र दिवस पर यह झांकी कर्तव्य पथ पर चौथे स्थान पर प्रदर्शित होगी।

  • Leema

    Related Posts

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

    गाजियाबाद, 11 जुलाई। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक जुड़ाव को समर्पित माया अनुभूति फाउंडेशन द्वारा “माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)” का शुभारंभ आज 11 जुलाई 2026 को दोपहर…

    प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि निःस्वार्थ सेवा मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश हर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

    गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘माया अनुभूति सीनियर संघ (MASS)’ का शुभारंभ आज

    प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीसीपी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    जन्मदिन पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीसीपी, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया