कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Delhi Police की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 120 लीटर अवैध शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की है, जो दिल्ली में अवैध रूप से बेची जा रही थी।

पुलिस को 3 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि 11 ब्लॉक, कल्याणपुरी में अवैध शराब का स्टॉक रखकर उसकी सप्लाई की जा रही है। इस पर टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और मौके पर जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान एक युवक को घर के बाहर राहगीरों को शराब बेचते हुए देखा गया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मौके से 275 क्वार्टर, 24 हाफ बोतल, 84 बीयर बोतल और 9 बीयर कैन बरामद किए गए। सभी पर “फॉर सेल इन हरियाणा ओनली” लिखा था, जिससे साफ है कि इन्हें हरियाणा से तस्करी कर दिल्ली लाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो इस अवैध धंधे में बतौर केयरटेकर काम कर रहा था और स्टोरेज व सप्लाई संभाल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस पूरे नेटवर्क, सप्लायर और अन्य शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन