कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: पति को खोने वाली पल्लवी ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत और 10 के घायल होने की पुष्टि हुई है। इस दर्दनाक घटना में अपने पति मंजूनाथ को खो चुकीं कर्नाटक के शिवमोग्गा की रहने वाली पल्लवी ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि आतंकियों ने उनके सामने उनके पति को गोली मार दी।

पल्लवी ने बताया, “मैं, मेरे पति और बेटा अभिजेय पहलगाम घूमने आए थे। जब हमला हुआ, तो मैं कुछ समझ भी नहीं पाई। मेरे सामने मेरे पति की जान ले ली गई। मैंने और मेरे बेटे ने आतंकियों से कहा—‘मुझे भी मारो, मेरे पिता को मारा है, हमें भी मार डालो।’ लेकिन आतंकी ने जवाब दिया, ‘नहीं मारेंगे, तुम मोदी को जाकर बोलो।’”

उन्होंने बताया कि वहां 3-4 आतंकी थे, जो आम पर्यटकों को निशाना बना रहे थे। खास तौर पर हिंदू पुरुषों को। “कई नवविवाहित जोड़े थे, लेकिन केवल पतियों को मारा गया,” उन्होंने कहा।

पल्लवी ने यह भी बताया कि उनके ड्राइवर और कुछ स्थानीय मुस्लिम युवकों ने उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि उनके पति का शव एयरलिफ्ट किया जाए ताकि वे अपने बेटे के साथ वापस लौट सकें।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले को लेकर बुधवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ आपात बैठक की। मोदी मंगलवार रात सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर नई दिल्ली लौटे। अब वे कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें इस हमले पर भारत की प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीति तय की जाएगी।

यह हमला सिर्फ एक आतंकी घटना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सहनशीलता की एक बड़ी परीक्षा है।

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन