कहां शुरू कहां खतम का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़ पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली कर रहीं हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू

मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड के ऑन-स्क्रीन सनसनी के लिए मंच प्रदान करते हुए भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स ने अपने आगामी युवा फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘कहां शुरू कहां खतम’ का मोशन पोस्टर आज रिलीज किया। इस फिल्म के जरिए पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली म्यूजिक से सिल्वर स्क्रीन की ओर रुख कर रहीं हैं। अपने रिकॉर्ड-ब्रेकिंग चार्टबस्टर्स से लोगों का दिल जीतने के बाद, ध्वनि अब फिल्म डेब्यू कर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित और ‘लुका छुपी’ और ‘मिमी’ फेम लक्ष्मण उतेकर और ऋषि विरमानी द्वारा लिखित, यह फिल्म ह्यूमर, हार्ट और अप्रत्याशितता के मोड़ का एक आकर्षक मिश्रण होगा। ‘छावा’ के साथ, लक्ष्मण उतेकर की कहानी कहने का जादुई अंदाज फिल्म कहां शुरू कहां खतम में एक बार फिर से नज़र आयेगा जो यह सवाल पूछता है, “क्या अंत वास्तव में शुरुआत है?”मस्ती से भरा यह मोशन पोस्टर फिल्म के लीडिंग जोड़ी को दर्शकों से इंट्रोड्यूस करता है जिसमें ध्वनि भानुशाली दुल्हन के अवतार में और उनके साथ आशिम गुलाटी, जिन्हें आखिरी बार ‘जी करदा’ और ‘मर्डर मुबारक’ में देखा गया था। उनकी वाईब्रेंट केमिस्ट्री और प्लेफुल टेंशन भरपूर लाइफ एक अरेंज एक्सीडेंटल लव स्टोरी में बदलने लगती है। फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।’कहां शुरू कहां खतम’ लोगों को सरप्राइस और मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि प्यार हमेशा मोस्ट अन एसपेक्टेड ट्विस्ट के साथ अपना रास्ता खुद खोज लेता है।लक्ष्मण उतेकर की कहां शुरू कहां खतम में ध्वनि भानुशाली और आशिम गुलाटी अहम भूमिका में नज़र आयेंगे, सौरभ दासगुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस यंग म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म को विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    One thought on “कहां शुरू कहां खतम का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़ पॉप स्टार ध्वनि भानुशाली कर रहीं हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू

    1. I like the helpful information you provide in your articles.
      I’ll bookmark your blog and check again here regularly. I am quite sure I’ll learn many new stuff right here!
      Best of luck for the next!

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति