किशनगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो चोर गिरफ्तार, तीन मामले सुलझे, चोरी किया मोबाइल बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के थाना किशनगढ़ की पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी और सेंधमारी की वारदातों में शामिल एक सक्रिय चोर और एक रिसीवर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फूलचंद (33) और राहुल पटेल (25) के रूप में हुई है, जो दोनों बुध विहार, मुनिरका गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी किया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद मोबाइल चोरी के दो मामले और एक सेंधमारी का मामला सुलझा दिया गया है।

थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा मुनिरका-बुध विहार इलाके में टेक्निकल और मैनुअल निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी क्रम में 19 दिसंबर को पुलिस टीम ने पहाड़ी पार्क, मुनिरका में गश्त के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान फूलचंद के पास से चोरी का एक मोबाइल फोन मिला, जो अगस्त महीने में दर्ज ई-एफआईआर से जुड़ा हुआ था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने मुनिरका में एक कमरे का ताला तोड़कर चार मोबाइल फोन चोरी किए थे। चोरी किए गए मोबाइलों में एक राहुल ने अपने पास रखा, जबकि दो अन्य राह चलते लोगों को मात्र 1000 रुपये में बेच दिए और रकम नशे व अन्य खर्चों में उड़ा दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नवंबर महीने में मोबाइल चोरी की एक अन्य वारदात में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।

पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल उपयोग और बरामद सिम से तकनीकी समानताएं भी सामने आई हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि सबूत मिटाने के लिए उन्होंने एक चोरी किया मोबाइल पार्क में तोड़कर फेंक दिया था। दोनों आरोपी चोरी और लूट के मामलों में पहले भी शामिल रह चुके हैं।

दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, आगे की जांच जारी है और और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    One thought on “किशनगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो चोर गिरफ्तार, तीन मामले सुलझे, चोरी किया मोबाइल बरामद

    1. Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice a little something from their store. I’d prefer to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll give you a link on your web blog. Thanks for sharing.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद