किशनगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में कार लूट और अपहरण का मामला सुलझाया, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली। किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कार लूट और अपहरण के सनसनीखेज मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई टाटा हैरियर कार, दो मोबाइल फोन, एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

घटना 15 जून की सुबह की है जब शिकायतकर्ता सागर, अपने मालिक जुबिन और उनकी पत्नी के साथ कुतुब इंस्टिट्यूशनल एरिया गया था। मालिक और उनकी पत्नी पार्टी में शामिल होने अंदर चले गए, जबकि सागर बाहर कार में बैठा था। सुबह करीब 5 बजे तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे, जिनमें से दो पीछे की सीट पर बैठ गए और सागर को जबरन पीछे खींच लिया। तीसरे आरोपी ने पिस्टल दिखाकर कार चलाना शुरू कर दिया। बदमाशों ने सागर के साथ मारपीट की और करीब एक घंटे तक गाड़ी में घुमाते रहे। बाद में उसे असोला रोड के पास बेअसर हालत में फेंककर उसका मोबाइल, पैसे और कार लूट ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की, जिसने तकनीकी निगरानी के ज़रिए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों — योगेश उर्फ कमांडो, अशोक कुमार और बंटी — को दबोच लिया। ये तीनों आरोपी पहले भी लूटपाट, स्नैचिंग और चोरी जैसे कई मामलों में शामिल रह चुके हैं।

डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, पुलिस टीम की तत्परता और कुशल रणनीति के चलते न सिर्फ लूटी गई संपत्ति बरामद की गई, बल्कि अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    दिल्ली-NCR में पानी की गुणवत्ता को लेकर बढ़ी जागरूकता, Water Softener System लोगों को आ रहा पसंद नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार Max Pro Filtration का…

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    हॉल नंबर 12A में उमड़ रही खरीदारों की भीड़, स्वाद और गुणवत्ता के चलते बढ़ी मांग नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार केरल का हलवा लोगों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में Max Pro Filtration के Water Softener Plant की सबसे ज्यादा बुकिंग

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    अंतरराष्ट्रीयव्यापार मेले में छाया केरल का हलवा, कराची हलवे को दे रहा टक्कर

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली