कुख्यात अपराधी रिशु गिरफ्तार, हत्या के मामले में था फरार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी रिशु को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय रिशु, जो नजफगढ़ का रहने वाला है, अजय कुमार नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल था और घटना के बाद से लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

घटना 11 अक्टूबर 2024 की है, जब दुर्गा माता मंदिर के मेले में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि रिशु और उसके साथियों ने अजय कुमार को बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान 12 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुढ़िया देवी की शिकायत पर नजफगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि रिशु तुड़ा मंडी, नजफगढ़ में आने वाला है। इंस्पेक्टर गुलशन यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मेले में शराब के नशे में था और झगड़े के बाद अजय को सबक सिखाने के लिए उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।

रिशु नजफगढ़ के एक सरकारी स्कूल से 10वीं तक पढ़ा है और स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर काम करता था। लेकिन गलत संगत और शराब की लत ने उसे अपराध के दलदल में धकेल दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था।

क्राइम ब्रांच की इस सफलता से नजफगढ़ हत्याकांड में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है और अब मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार