कृष्णा नगर थाना पुलिस ने सुलझाया बैटरी स्कूटी चोरी का मामला, दो शातिर चोर गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बैटरी स्कूटी चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरी स्कूटी, एक अन्य बाइक और ई-रिक्शा के कुछ पुर्जे बरामद किए हैं।

घटना 23 मार्च 2025 की है, जब कृष्णा नगर निवासी राजेंद्र शर्मा की बैटरी स्कूटी उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में 21 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया और जांच की जिम्मेदारी एएसआई छत्रपाल सिंह को सौंपी गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर संदिग्धों की पहचान की और लोकल सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। 21 अप्रैल को दोनों आरोपी—अलीम (33), निवासी नेहरू विहार और रहमत अली (50), निवासी नवापुरवा, बहरीच (यूपी)—को धर दबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे पहले लूट व झपटमारी करते थे लेकिन अब ट्रांस यमुना क्षेत्र में वाहन चोरी को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई स्कूटी, एक अन्य बाइक और ई-रिक्शा के पुर्जे बरामद किए। दोनों आरोपियों पर पहले से ही लूट, चोरी, ठगी और हत्या जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहने का रिकॉर्ड है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व कृष्णा नगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मुकेश राणा ने किया, जबकि पूरी टीम को एसीपी गांधी नगर और डीसीपी शाहदरा के निर्देशन में कामयाबी मिली।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी