के के मेनन, तनुज विरवानी स्टारर गैंगस्टर स्टोरी वेब सिरीज़ मुर्शिद का पोस्टर आउट

मुंबई (अनिल बेदाग) : के के मेनन बॉलीवुड के ऐसे वर्सटाइल ऎक्टर हैं जिन्हें गैंगस्टर थ्रिलर जॉनर का मास्टर कहा जाता है। इस शैली में उनकी कई वेब सीरीज़ भी हाल में काफी सराही गई है और अब वह अपनी लेटेस्ट क्राइम थ्रिलर मुर्शिद ज़ी5 पर लेकर आ रहे हैं। जिस्की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गई है। यह सीरीज़ 30 अगस्त को ज़ी5 पर रिलीज होगी जिसका पोस्टर जारी कर दिया गया है। के के मेनन सीरीज़ में गैंगस्टर मुर्शिद का टाइटल रोल निभा रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक बड़ा खतरनाक दिख रहा है। लंबे बाल, काली के साथ थोड़ी सफेद दाढ़ी, बोलती आंखें और हाथ मे पिस्तौल, यह तो वास्तव में किलर है। वहीं तनुज विरवानी सीरीज़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल कर रहे हैं, पोस्टर में उनका सीरियस लुक बहुत कुछ कह रहा है। लगता है कि मुर्शिद में चोर पुलिस का बड़ा खेल होने वाला है।

मशहूर अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी अमेज़ॅन की सीरीज़ इनसाइड एज, ऑल्ट बालाजी के कोड एम और ज़ी5 के सबसे सफल शो पॉइज़न में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुर्शिद में वह सेकंड लीड प्ले कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैं कुमार प्रताप नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर की अहम भूमिका निभा रहा हूँ। इसमें मेरे किरदार की एक जर्नी है। यह सफर 90 के दशक से शुरू होता है, मेरे बचपन का किरदार किसी और ने प्ले किया है। मेरा चरित्र 2021 तक ट्रेवल करता है। यह दिखने में ग्रे शेड वाला किरदार लगता है मगर यह काफी पॉज़िटिव रोल है। मैं इस सीरीज और अपने रोल को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह सीरीज़ और मेरा किरदार लोगों को पसन्द आएगा।”

मुर्शिद एक गैंगस्टर की स्टोरी है, बॉम्बे क्राइम वर्ल्ड का बैक ड्रॉप है। यह काल्पनिक कहानी है मगर इसमें दर्शक 80 और 90 के दशक के बॉम्बे और 2021 तक की मुम्बई की घटनाओं की छाया महसूस कर सकते हैं। 7 एपिसोड की थ्रिलर वेब सीरीज मुर्शिद में के के मेनन, तनुज विरवानी के अलावा जाकिर हुसैन, राजेश श्रृंगारपुरे, अनंग देसाई ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  फैथम पिक्चर्स और प्रमुख फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सीरीज़ के लेखक निर्देशक श्रवण तिवारी, निर्माता संदीप पटेल, सचिन बंसल और सह निर्माता दिनेश आर्य (कार्यकारी निर्माता) हैं। संगीतकार कुणाल करण  हैं। मुर्शिद ए 30 अगस्त को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी  । 

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार