क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 230 ग्राम स्मैक बरामद

पूर्वी दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 230 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली स्मैक बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के रहने वाले ताहिर (24) और नबी आलम (22) के रूप में हुई है। दोनों इकराम नगर, लोनी (गाजियाबाद) में टेलर मास्टर के रूप में काम करते हुए नशे की तस्करी कर रहे थे।

विशेष गश्त के दौरान आनंद विहार बस स्टैंड के पास संदेहास्पद हालत में पकड़े गए इन दोनों युवकों से जब पूछताछ की गई, तो उनके बैग से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपनी सिलाई की दुकान की आड़ में दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मैक सप्लाई करते थे।

पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ