क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: कालकाजी से लुटेरा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दक्षिणी-पूर्वी जिले के कालकाजी इलाके में कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अर्जुन गुप्ता उर्फ चावन्नी (19), पुत्र सुनील गुप्ता, निवासी गेट नंबर 4, कालकाजी मंदिर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक भरा हुआ देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 21 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ नेहरू प्लेस इलाके में घूम रहा है। इस सूचना पर हवलदार संदीप, रविंदर, जितेंद्र और अश्विनी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कालकाजी थाने में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 506/25 दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अर्जुन गुप्ता ने बताया कि वह किसी काम-धंधे में नहीं है और अक्सर वारदातों को ही अपना जरिया बनाता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले ओखला और कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई लूट और हमले की दो घटनाओं में शामिल रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना पुलिस ने चोरी के वाहनों के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की गाड़ियों को खरीदकर उनके…

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने रियल-टाइम सोर्स अपॉर्शनमेंट स्टडी को जल्द शुरू करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    • By Leema
    • April 22, 2026
    चोरी के वाहनों का बड़ा रैकेट बेनकाब: बच्चों से चोरी कराता था शातिर, 3 गाड़ियां बरामद

    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    • By Leema
    • April 22, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन प्लान: रियल-टाइम स्टडी से अब हर स्रोत की होगी पहचान

    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2026
    एनकाउंटर के बाद कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    • By Leema
    • April 21, 2026
    18 देशों के प्रतिनिधियों ने किया दिल्ली विधानसभा का दौरा, अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कानून निर्माण का महत्व

    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नंद नगरी में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास

    • By Leema
    • April 21, 2026
    नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास