क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: ‘बावरिया गैंग’ का मोस्ट वांटेड मोहन लाल उर्फ गूगा पकड़ा गया

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतराज्यीय ‘बावरिया गैंग’ के कुख्यात सदस्य मोहन लाल उर्फ गूगा को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। मोहन लाल, जो उत्तर प्रदेश के शामली का निवासी है, को दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन डकैती के मामलों में फरार घोषित किया गया था।

17 जनवरी 2019 को जम्मू से दिल्ली आ रही दूरंतो ट्रेन में बदली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लूटने की वारदात हुई थी। यात्रियों ने बताया कि 3-4 हथियारबंद लोग ट्रेन में घुसकर उनका सोना, नकदी और मोबाइल फोन लूट ले गए। इसी तरह, 16 जनवरी 2019 को सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर भी एक अन्य ट्रेन डकैती का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 10-12 हथियारबंद लुटेरों ने यात्रियों से उनकीमती सामान लूट लिए थे।

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल, दरियागंज की टीम ने निरीक्षक शिव राम और एसीपी पवन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर 25 अक्टूबर 2024 को मोहन लाल उर्फ गूगा को बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया। तकनीकी और जमीनी निगरानी के माध्यम से मोहन लाल की गतिविधियों पर नजर रखी गई और उसे एक जाल बिछाकर धर दबोचा गया

पूछताछ के दौरान मोहन लाल ने खुलासा किया कि वह सिर्फ 5वीं कक्षा तक पढ़ा है और आर्थिक तंगी के कारण उसने अपने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में लूटपाट और डकैती की वारदातें अंजाम दी। मोहन लाल ने बताया कि वह ‘बावरिया गैंग’ का सक्रिय सदस्य है और अपने गिरोह के साथ रात के समय ट्रेनों में लूटपाट करता था। उसने यात्रियों को पिस्तौल और चाकू दिखाकर उनसे उनका सोना, नकदी और मोबाइल फोन लूटे।

मोहन लाल पहले भी हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट और चोरी के 16 मामलों में शामिल रहा है, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर दर्ज हैं।

इस गिरफ्तारी से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अपराधी को कानून के शिकंजे में लाकर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान