गीता जीवन गीत’ सभा सम्मेलन से विश्व में हुआ सात्विक ऊर्जा का संचार

नई दिल्ली
द्वारका सेक्टर-10 स्थित वंदना इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ओ पी टंडन सभागार में पूजनीय गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में ‘गीता जीवन गीत’ सभा सम्मलेन का आयोजन किया गया। गीता जयंती पर वैश्विक स्तर पर होने वाला कार्यक्रम ‘हम एक बने, हम नेक बने’ ‘एक मिनिट-एक साथ गीता पाठ’ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए दिल्ली व देश के अनेक क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों, विद्यालयों के निदेशकों व प्रमुखों व दिल्ली विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर जीओ गीता के राष्ट्रीय शिक्षा संयोजक डॉ. वेद टंडन ने बताया कि इस सम्मलेन का आयोजन 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती के अवसर पर गीता के प्रचार-प्रसार, बच्चों में सुसंस्कार व युवाओं में रचनात्मक ऊर्जा और सम्पूर्ण विश्व में सात्विक ऊर्जा के संचार की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की पवित्र उपस्थिति में मंत्रोचारण के बीच मंगलदीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संक्षिप्त संबोधन में गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज ने गीता जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की सार्थकता और सनातन की विस्तृत व प्रमाणित परिभाषा से उपस्थित गीता प्रेमियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केवल उपदेश ही नहीं अपितु जीवन की विषमताओं का उपचार भी है और यह हमें जीवन जीने की कला भी सिखाती है। श्रोताओं से संवाद में उनसे गत वर्ष की भांति गीता जयंती पर एक मिनिट-एक साथ गीता पाठ के संकल्प को प्रत्येक भारतवंशी तक ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अशोक ठाकुर ने सभी देशवासियों से आगामी 11 दिसंबर को गीता दिवस पर एक मिनिट-एक साथ गीता पाठ करने की अपील की।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश