गोदरेज एयर ने गणेशोत्सव के साथ शुरू की उत्सव की धूम मुंबई के प्रतिष्ठित गणेश पंडालों में प्रदान किया सुगंधित वातावरण

 

मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के घर, बाथरूम और कार फ्रेगरेंस से जुड़े अग्रणी ब्रांड, गोदरेज एयर इस साल इनोवेटिव ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन के साथ मुंबई के प्रतिष्ठित गणेश पंडालों में भक्ति के आनंद में सुगंध का रस घोल रहा है। मुंबई के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के साथ अपने जुड़ाव के लगातार तीसरे साल, गोदरेज एयर भक्तों को एक अनूठा और आनंद में डुबोने वाला अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। इस साल, ब्रांड ने चार और प्रसिद्ध पंडालों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है और इस योजना के तहत मुंबई चा राजा (लालबाग); गिरगांव चा राजा (गिरगांव); खेतवाड़ी चा गणराज (गिरगांव); और फोर्ट चा इच्छापूर्ति गणेश (फोर्ट) में पहली बार सिग्नेचर फ्रेगरेंस ज़ोन पेश किया जा रहा है।

गोदरेज एयर कार और घर के लिए अनोखा एयर फ्रेशनर फॉर्मेट प्रदान करता है, जो उन्हें और अधिक सुखद बनाने के लिए तैयार किया गया है। त्योहार अपने भीड़-भाड़ और उत्सव के माहौल के बीच लोगों के आध्यात्मिक आनंद को बढ़ाने का एक आदर्श अवसर प्रस्तुत करते हैं। मुंबई में जिन गणेश पंडालों में सबसे अधिक लोग दर्शन के लिए आते हैं, उनके साथ साझेदारी कर गोदरेज एयर का लक्ष्य है, गणेशोत्सव की खुशी और सकारात्मकता के साथ अपने फ्रेगरेंस को जोड़कर मौके को यादगार बनाना, जिससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी और भी ज़्यादा खुशनुमा बन जाती है।

सेंट्रल मुंबई में जहां लालबागचा राजा की स्थापना होती है, वहां हर साल करीब दो करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु आते हैं। यहां गोदरेज एयर, पंडाल के अंदर एक मनमोहक खुशबू वाला क्षेत्र बना रहा है। श्रद्धालु एक खास तरह से तैयार खुशबू वाली सुरंग से होकर गुजरेंगे, जहां एक सुखदायक और सुगंधित माहौल होगा, जिससे उनका आध्यात्मिक अनुभव बढ़ेगा। गोदरेज एयर ने लालबाग में स्थित मुंबई चा राजा पंडाल में एक और खुशबूदार सुरंग बनाई है और यहां तक ​​कि मुख्य पंडाल क्षेत्र में भी अपने एयरमैटिक डिवाइस लगाए हैं।

इसके अलावा, पहली बार गोदरेज एयर गिरगांव चा राजा, फोर्ट चा इच्छापूर्ति गणेश और खेतवाड़ी चा गणराज की सजावट में अपने एयरमैटिक उपकरणों को भी शामिल करेगा। इन इकाइयों को मूर्तियों के चरणों में रणनीतिक रूप से रखा जाएगा, जो पंडाल के माहौल में सहज रूप से घुलमिल जाएंगे और शानदार अनुभव प्रदान करेंगे। गोदरेज एयर ने खेतवाड़ी चा गणराज में अपने हैंगिंग कार फ्रेशनर गोदरेज एयर ओ से अनुभवात्मक क्षेत्र भी बनाया है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की होम केयर की मार्केटिंग प्रमुख शिल्पा सुरेश ने इस त्योहारी उपभोक्ता अभियान के बारे में कहा, “होम एयर फ्रेशनर का बाज़ार लगभग 1300 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है, जो मुख्य रूप से विशिष्ट अवसरों पर निर्भर है। हालांकि, इस श्रेणी तक अभी भी बहुत कम लोगों की पहुंच है, इसलिए हमारे लिए ज़रूरी है कि इसे बड़े उपभोक्ता टचपॉइंट पर पेश किया जाए। त्योहारों के दौरान अधिकतम उपयोग हो सकता है, इसलिए यह गोदरेज एयर के लिए लक्षित वर्ग से जुड़ने का महत्वपूर्ण समय है। भारत के अग्रणी फ्रेगरेंस ब्रांड के रूप में, हमारे लिए हवा में उत्सव के रंग बिखेरना स्वाभाविक ही है।”

उन्होंने कहा, “गणेश चतुर्थी त्योहारी मौसम की शुरुआत का प्रतीक है, जो साल के अंत तक चलता है। ये त्योहार अक्सर घर के इर्द-गिर्द केंद्रित होते हैं, ऐसे में गोदरेज एयर का लक्ष्य है, इनडोर स्थानों से परे उत्सवों के साथ मज़बूत उपस्थिति और जुड़ाव स्थापित करना। इस साल, हम मुंबई में पांच प्रतिष्ठित गणेश पंडालों के साथ साझेदारी कर रहे हैं ताकि इमर्सिव, सुगंधित अनुभव प्रदान किया जा सके। 

  • Leema

    Related Posts

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन