ग्लोबॉइल इंडिया 2024: सितारों से सजी रात में बॉलीवुड का जलवा

मुंबई: वेस्टिन मुंबई पवई लेक में आयोजित 27वां ग्लोबॉइल इंडिया संस्करण एक भव्य और सितारों से सजी रात में तब्दील हो गया। इस आयोजन में बॉलीवुड की नामी हस्तियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी शिरकत की, जिससे यह रात और भी खास बन गई। टेफलास द्वारा आयोजित इस इवेंट में 1500 से अधिक प्रतिष्ठित मेहमानों ने हिस्सा लिया, जो वैश्विक खाद्य तेल और कृषि व्यवसाय के क्षेत्र में एक प्रमुख कार्यक्रम है।

इस शानदार रात में बॉलीवुड अभिनेत्रियां अमीषा पटेल और उर्मिला मातोंडकर ने ग्लोबॉइल अवार्ड्स प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। यह अवार्ड्स समारोह उद्योग में उत्कृष्टता को पहचानने और नवाचार को सम्मानित करने का प्रमुख मंच है, जहां उद्योग के दिग्गजों को उनके योगदान के लिए सराहा गया।

रात की सबसे खास बात रही तीन बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता संगीतकार रिकी केज का शानदार प्रदर्शन, जिन्होंने अपनी मधुर धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके अलावा, गायिका ज्योतिका तांगड़ी ने भी अपनी गायकी से समां बांध दिया।

फैशन शो के दौरान अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दासानी ने डिजाइनर बादशाह खान के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। अवंतिका की शानदार उपस्थिति और उनके द्वारा पहने गए अनोखे परिधान ने सभी की नजरें अपनी ओर खींच लीं।

टेफ़ला द्वारा आयोजित इस इवेंट ने मनोरंजन और व्यवसाय का एक अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जहां ग्लोबल खाद्य तेल उद्योग में योगदान देने वाले लीडर्स को सम्मानित किया गया। इस सितारों से सजी रात ने ग्लोबॉइल इंडिया 2024 को एक यादगार आयोजन बना दिया, जो न केवल उद्योग के लिए बल्कि बॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी एक खास अनुभव रहा।

  • Leema

    Related Posts

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी