चार महीने से लापता नाबालिग लड़की को क्राइम ब्रांच ने मथुरा से सकुशल बरामद किया

दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (क्राइम ब्रांच, रोहिणी) ने करीब चार महीने से लापता एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हाईवे थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि लड़की एक युवक के संपर्क में थी, जो उसकी मां के साथ काम करता था और शादी का झांसा देकर उसे भगाकर ले गया था। मामला संवेदनशील होने के चलते एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने जिम्मेदारी संभाली और करीब 4-5 घंटे तक मथुरा और वृंदावन के अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

इस दौरान पुलिस टीम ने 25 से अधिक मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स खंगाले, कई संदिग्धों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। आखिरकार टीम को सफलता मिली और लड़की को एक किराए के मकान से बरामद कर लिया गया।

अब पीड़िता को दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना पुलिस के हवाले कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार