चोरी की वारदात 24 घंटे में सुलझी, जम्मू-कश्मीर का भिखारी बना चोर, आईफोन-13 बरामद

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक ऑफिस से चोरी हुए महंगे आईफोन-13 को पुलिस ने महज 24 घंटे में बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कुछ समय से दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में भिखारी की तरह घूम-घूमकर रह रहा था।

दरअसल, 24 जुलाई को दिल्ली निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शाहिद ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी। पेशे से वकील शाहिद ने बताया कि वह मॉडल बस्ती, फिल्मिस्तान स्थित अपने ऑफिस में मौजूद थे। शाम को जब वह वॉशरूम गए और वापस लौटे तो उनकी टेबल पर रखा आईफोन-13 चोरी हो चुका था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीपी आहता किदारा के इंचार्ज एसआई आकाशदीप के नेतृत्व में एचसी रामकिशन, एचसी सतीश, एचसी रोहित और कांस्टेबल रमेश की टीम बनाई गई। इंस्पेक्टर सहदेव सिंह तोमर (एसएचओ सदर बाजार) की निगरानी और एसीपी विदुषी कौशिक के निर्देशन में टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में एक संदिग्ध नजर आया, जिसके बाद चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन जामा मस्जिद इलाके में मिली। पुलिस टीम ने तुरंत इलाके में दबिश दी और फुटेज दिखाकर संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई।

गुप्त सूचना के आधार पर 25 जुलाई को आरोपी मोहम्मद असलम को जामा मस्जिद इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुआ आईफोन-13 और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े, चप्पल और टोपी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुंछ (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला है और स्कूल छोड़ने के बाद बेरोजगार होकर दिल्ली आ गया था। काम न मिलने पर वह जामा मस्जिद के आसपास भिखारी की तरह रहने लगा। घटना वाले दिन वह भीख मांगने ऑफिस में घुसा था और वहां खाली टेबल पर रखे महंगे फोन को देखकर उसका लालच बढ़ गया। मौका पाकर उसने मोबाइल चुरा लिया और भाग गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर बाजार पुलिस की इस तेज कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी