छेनू पहलवान गैंग का दुश्मन और आज़िम गैंग का शार्प शूटर उबैद दबोचा, अवैध हथियार समेत गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक कुख्यात अपराधी को पहाड़गंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उबैद कुरैशी के रूप में हुई है, जो आज़िम गैंग का सक्रिय सदस्य और छेनू पहलवान गैंग का चिरप्रतिद्वंदी है। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

साइबर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि उबैद हथियार की डिलीवरी के लिए पहाड़गंज आएगा। टीम ने होटल निर्मल महल के पास जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि उबैद पहले ट्रक ड्राइवर था, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में उतर गया। वह उत्तर प्रदेश के संभल जिले का हिस्ट्रीशीटर है और दिल्ली में लूट, वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के 9 मामलों में शामिल रहा है। साथ ही, यूपी में भी उसके खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की तह तक जाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद