जम्मू-कश्मीर में रोजगार का संकट, राज्य का दर्जा और विकास की बातें: राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर के युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में कहीं भी रोजगार की स्थिति अच्छी नहीं है, चाहे जम्मू-कश्मीर हो या देश का कोई और हिस्सा। डिग्री प्राप्त करने के बाद भी रोजगार नहीं मिलता। उन्होंने इस समस्या का ठीकरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर फोड़ा और कहा कि “यह उनकी राजनीति का नतीजा है। मोदी जी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन काम की बात नहीं करते।”


राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं का समाधान जरूरी है। युवाओं को सही दिशा देने और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केवल ‘मन की बात’ करती है और लोगों के असली मुद्दों पर ध्यान नहीं देती। “आज लोग मोदी जी की ‘मन की बात’ सुनने के मूड में नहीं हैं।”

जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकार छिने गए
राहुल गांधी ने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर के लोग अपने विकास और शिक्षा से जुड़े फैसले खुद लेते थे, लेकिन अब बाहर से लोग आकर यह निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “यहां एक राजा बैठा है, जो लेफ्टिनेंट गवर्नर है। वह जम्मू-कश्मीर का नहीं है और यहां के लोगों की समस्याओं को समझने में असमर्थ है।”


राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही एक लाख सरकारी नौकरियों को भरा जाएगा और बेरोजगार युवाओं को 3,500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए स्व-सहायता समूहों को 5 लाख रुपये का लोन और हर परिवार को 11 किलो चावल देने का वादा किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मोबाइल क्लीनिक हर तहसील में और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हर जिले में खोले जाएंगे। राजस्थान की तर्ज पर 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा भी देने की योजना है।


राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा राज्य का दर्जा नहीं देती है तो कांग्रेस राज्य का दर्जा वापस देगी। उन्होंने कांग्रेस नेता तारिक हामिद कर्रा की तारीफ करते हुए कहा कि “जब लोग कांग्रेस छोड़ रहे थे, तब कर्रा साहब ने पार्टी का साथ दिया।”

अंत में राहुल गांधी ने कहा कि उनका जम्मू-कश्मीर के लोगों से राजनीतिक नहीं बल्कि दिल का रिश्ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं आपके सामने हाज़िर रहूंगा।”


राहुल गांधी ने अपनी सभा में युवाओं और महिलाओं को आश्वस्त किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही विकास कार्य तेज़ी से किए जाएंगे और राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। उनके इस भाषण में रोजगार, महंगाई, स्वास्थ्य और राज्य के अधिकारों की बहाली के मुद्दों पर जोर दिया गया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार