जिला बार काउंसिल में महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण और 10 प्रतिशत सह-नामित पद सुरक्षित — सुप्रीम कोर्ट की CJI सूर्यकांत की पीठ का ऐतिहासिक आदेश

नई दिल्ली। जिला बार काउंसिलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी आदेश जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर की बार काउंसिलों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू किया जाए तथा अतिरिक्त 10 प्रतिशत पदों को महिलाओं के लिए सह-नामित (को-ऑप्टेड) श्रेणी में सुरक्षित रखा जाए।

यह मामला वर्ष 2023 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित था। देशभर की बार काउंसिलों में महिला प्रतिनिधित्व की कमी को गंभीर मुद्दा बताते हुए दो महत्वपूर्ण याचिकाएँ दायर की गई थीं। पहली याचिका शोभा गुप्ता (योगमाया) बनाम Union of India में बार काउंसिलों के निर्णयकारी पदों पर महिलाओं की अत्यंत कम उपस्थिति को लेकर चिंता जताई गई थी। दूसरी याचिका shehla चौधरी बनाम Union of India थी, जिसे 4 नवंबर 2025 को दायर किया गया। इस याचिका को अधिवक्ता चारु माथुर और नीमा रानी ने दाखिल किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिसंबर 2025 को दोनों याचिकाओं को एक साथ सुनवाई के लिए क्लब कर लिया।

सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि लगभग 33 प्रतिशत महिला अधिवक्ताओं ने जिला बार काउंसिलों में महिला नेतृत्व बढ़ाने के लिए आरक्षण लागू करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया था। सभी दलीलों पर विचार करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और अतिरिक्त 10 प्रतिशत सह-नामित पदों का प्रावधान महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। अदालत ने यह भी माना कि बार काउंसिल जैसे लोकतांत्रिक और प्रतिनिधिक संस्थानों में लैंगिक संतुलन स्थापित करना समय की मांग है, और इससे न्यायिक व्यवस्था की विश्वसनीयता तथा प्रभावशीलता और मजबूत होगी।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न केवल अधिवक्ता समुदाय में महिला सशक्तिकरण को नई ऊँचाई देगा, बल्कि देश की न्याय प्रणाली में समान और संतुलित प्रतिनिधित्व की अवधारणा को भी मजबूती प्रदान करेगा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी